नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। कानून ब्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को आठ लोगों शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में पिलकिछा निवासी सचिन गौतम, दरना गांव के अमरदेव, अमरजीत, बनारसी और धर्मपाल तथा कानामऊ गांव के दिवा, पन्नालाल और योगेंद्र शामिल हैं। सभी के विरुद्ध शांति भंग के तहत कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।
![]() |
| विज्ञापन |


0 Comments