नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त नहीं हुई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बंदियों से संवाद कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत उन्होंने जेल अस्पताल का निरीक्षण कर वहां भर्ती बंदियों से बातचीत की और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया भर्ती बंदियों के द्वारा अवगत कराया गया कि समय से दवा मिल रही है उनका उचित इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों के द्वारा पाकशाला में जाकर खाने की गणवत्ता की जांच की गयी। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की गम्भीर समस्या नही पाई गयी।
जिलाधिकारी ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए तथा बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 प्रभात कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे।
| Advt |


0 Comments