Jaunpur News: मेउड़िया पठनपुरावा गांव में शांतिपूर्वक अदा की गई बकरीद की नमाज

चंद्रशेखर पटेल @  नया सवेरा 

रामनगर, जौनपुर। मड़ियाहूँ तहसील क्षेत्र के नेवढ़िया (मेउड़िया) पठनपुरावा गांव में बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के वातावरण में मनाया गया। शुक्रवार को आयोजित जुमे की नमाज में गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी तथा देश और समाज में अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी।

इस अवसर पर गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर बधाई दी और आपसी प्रेम एवं भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सौहार्द की सुंदर मिसाल देखने को मिली।

वहीं समाजसेवी सगीर खान ने सभी क्षेत्रवासियों को बकरीद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व त्याग, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से प्रेम और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

नमाज में मुख्य रूप से भोला खान, सलमान खान, रेहान, वकील खान, फरीद खान, अकबर खान, मुराद खान, सफीक अहमद, जुम्मन, नारीद, कौसिक सहित सैकड़ों लोगों ने सहभागिता कर बकरीद की बधाई दी। पूरे गांव में पर्व को लेकर हर्ष और उल्लास का वातावरण बना रहा।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

Post a Comment

0 Comments