चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताते हुए दोनों आरोपितों का धारा 170 बीएनएसएस के तहत चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में चितामणि यादव पुत्र रामअजोर यादव तथा जवाहर लाल यादव पुत्र स्वर्गीय गिरधारी यादव निवासी आदमपुर थाना बरसठी शामिल हैं। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के निर्देशन में की गई।
![]() |
| विज्ञापन |



0 Comments