Jaunpur : ​डीएम ने ली निर्वाचन सम्बन्धित बैठक

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में निर्वाचन से संबंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस मौके पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र-366 जौनपुर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज, नो मैपिंग, नोटिस निर्गतन आदि के कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा किया जहां पाया कि एसआईआर सम्बंधी कार्य गतिमान है तथा विधानसभा जौनपुर में प्रगति 94 प्रतिशत है जो जनपद की अन्य विधानसभा क्षेत्र के अपेक्षाकृत कम है। उन्होंने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में अनमैप्ड मतदाताओं की शत प्रतिशत सुनवाई के कार्य, साक्ष्य मिलान, लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज के कार्य को गति देते हुए ससमय पूर्ण किया जाय। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, ईआरओ विधानसभा जौनपुर इंद्रनंदन सिंह, एईआरओ, ईओ नगर पालिका पवन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments