Jaunpur : ​दो दिवसीय स्थापना दिवस पर काली माता का हुआ भव्य श्रृंगार

जौनपुर। नगर के सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग के निकट (ओवरब्रिज के नीचे) स्थित श्री माँ आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर का 42वां वार्षिक दो दिवसीय स्थापना दिवस पर प्रथम दिन मां काली का भव्य श्रृंगार किया गया और रामचरित मानस पाठ बैठाया गया। इस दौरान मां काली का रुप अलौकिक दिखाई दे रहा था। सुबह से शाम तक दर्शनार्थियों की भीड़ लगी रही जहां लोगों ने माता का दर्शन किया। पूरा मन्दिर माला, फूलों व विद्युत झालरों से सजाया गया था।
इस मौके पर मन्दिर के संचालक एवं पुजारी भगवती सिंह वागीश ने बताया कि 15 फरवरी को रामायण पाठ शुरु हुआ जिसका 16 फरवरी को समापन हुआ। हवन पूजन, महाप्रसाद वितरण एवं प्रवचन का कार्यक्रम हुआ जहां गायक जितेंद्र झा, पंकज सिन्हा, शैली गगन, आशीष पाठक अमृत, विकास सिंह रागी, दीपक पाठक देव, मोहित उपाधाय, अवधेश पाठक, आशीष माली ने अपनी प्रस्तुति देकर सभी को भाव—विभोर कर दिया।
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य समर बहादुर सिंह, डॉ (प्रो) हरिश्चंद्र मौर्य, दलसिंगार विश्वकर्मा, रामपाल विश्वकर्मा, वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, विक्रम गुप्ता, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, अमित निगम, डा. दिनेश पांडेय, डॉ लालजी प्रसाद, डा प्रमोद कुमार, डॉ संजय सिंह, मनोज सिंह, विपिन सिंह, अरविंद यादव, सुनील श्रीवास्तव, मास्टर संतोष चतुर्वेदी, बैंक महाप्रबंधक विजेंद्र सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत वन्देश सिंह, देवेश सिंह व सर्वेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

Post a Comment

0 Comments