Jaunpur : ​उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन

जौनपुर। केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन जौनपुर शाखा द्वारा सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ शाखा मंत्री राकेश सिंह के नेतृत्व में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर बताया गया कि यूनियन द्वारा 26 श्रम कानून को समाप्त कर आईआर कोड सहित अन्य लेबर कोड लागू करने, 1 एनपीएस व यूपीएस को समाप्त कर ओपीएस को लागू करने, सरकार द्वारा सरकारी विभागों में निगमीकरण व निजीकरण को बढ़ावा देने के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शाखा मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि यदि यह काले कानून सरकार द्वारा वापस नहीं लिये गये तो यूनियन आगे भी अपने शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर बड़ा आंदोलन करने को तैयार है। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments