जौनपुर। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी ने शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे पवन प्रकाश श्रीवास्तव को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा। संघ द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार श्री श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुये जौनपुर सदर तहसील का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।
प्रदेश संगठन मंत्री सुशील सिन्हा द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि शिक्षा क्षेत्र में उनके सराहनीय कार्यों एवं सक्रिय सहभागिता को देखते हुए यह जिम्मेदारी प्रदान की गई है। उनसे अपेक्षा की गयी है कि तहसील अन्तर्गत सभी ब्लाकों में एक माह के भीतर योग्य, कर्मठ शिक्षकों, कर्मचारियों, प्रधानाध्यापकों एवं प्रबंधकों का चयन कर जनपद एवं प्रदेश कार्यकारिणी के समक्ष प्रस्तावित करेंगे।पत्र में यह भी उल्लेख है कि वे जनपद के मान्यता प्राप्त विद्यालयों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान के लिए संघर्ष करेंगे तथा संघ के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। वहीं पवन जी के मनोनयन से शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। शिक्षकों ने उम्मीद जतायी कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के समाधान में तेजी आयेगी।
0 Comments