अतुल जायसवाल @ रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापट्टी जद्दूपुर गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गड्ढे (सोख्ता) में डूबने से 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूफियान (5 वर्ष) पुत्र मुख्तार शाह रविवार शाम करीब 6 बजे घर से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की लेकिन जब बच्चे का कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से देर रात तक तलाश अभियान चलाया गया लेकिन सफलता नहीं मिली।
सोमवार सुबह पुनः खोजबीन के दौरान घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर बने एक सोख्ता (गड्ढे) में बच्चे का शव उतराता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि गड्ढे में करीब 4–5 फीट तक पानी भरा हुआ था। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि बच्चा खेलते समय गड्ढे में गिर गया जिससे डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
ग्रामीणों की मांग
घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले पड़े गड्ढों/सोख्तों को तत्काल सुरक्षित कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

0 Comments