डा. संजय यादव @ बदलापुर, जौनपुर। संत भंगण दास सरस्वती शिशु मंदिर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेवा भारती जौनपुर की महिला इकाई की अध्यक्ष डॉ. संध्या सिंह ने कहा कि जहां शिशु की प्रथम पाठशाला मां होती है, वहीं परिवार की भी प्रथम पाठशाला मां होती है, इसलिए माता को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के मन आदर्श के रूप अपने बच्चों और परिवार का प्रबोधन करते हुए समाज के उत्थान में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा मिश्रा ने किया। विद्यालय के बच्चों ने बहुत ही मनोहारी कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
Jaunpur : सरस्वती शिशु मन्दिर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित
जनवरी 29, 2026
Tags