कार की टक्कर से बाइक में लगी आग, तीन की मौत | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
मृतकों में दो किशोर व एक युवक शामिल
शाहगंज,जौनपुर। स्थानीय तहसील से सटे जनपद सुल्तानपुर जिले के कलान चौराहे के पास गुरु वार की देर रात कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक व दो किशोर की मौत हो गई। हादसे के दौरान आग लग जाने से बाइक नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी। मौत की खबर सुनकर मृतकों के घर कोहराम मचा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के डिहवा भादी गांव निवासी 20 वर्षीय रोहित, 15 वर्षीय अतुल पुत्र संजय व 14 वर्षीय अलसरान पुत्र मखंचू पड़ोसी जिले सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र के कलान अपने किसी रिश्तेदार को छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। तीनों लोग कलान चौराहे के समीप तेज रफ्तार बाइक की विपरीत दिशा से आ रही कार से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये। कार की टक्कर से बाइक में आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने देखते ही तीनों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने तीनों शवों को पोस्ट मार्टम को भेजकर मामले की जांच में जुट गई। मौत की खबर सुनकर पीडि़त के घर पहुंचे पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज यादव उर्फ  (गल्लू) ने परिजनों को ढांढस बंधाया।

*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad
    


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad


*मिर्च मसाला रेस्टोरेन्ट एण्ड होटल # ठहरने हेतु कमरे की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है। # ए.सी. रूम # डिलक्स रूम # रेस्टोरेन्ट # कान्फ्रेंस हाल # किटी पार्टी # बर्थ-डे # बैंकवेट हाल # क्लब मीटिंग # सम्पर्क करें - Mob. 9161994733, 9936613565* Ad
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3BKXhjW


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!