लगाया है राडार! | #NayaSaberaNetwork

आग क्यों लगाते हो जमीं से आसमां तक,
धुआँ ही धुआँ फैला जमीं से आसमां तक।
ये पर्वत, ये नदिया,  ये बहती ताजी हवाएँ,
क्यों  हुई हैं घायल जमीं  से आसमां तक।
कभी मिसाइल, कभी ड्रोन से करते हमले,
ये बुलंदी ठीक नही जमीं से आसमां तक।
कर रहे हो  इंसानियत का रोज -रोज खून,
क्यों कर रहे भूल ये जमीं से आसमां तक।
तुम भी रहो और औरों  को भी तू रहने दो,
मचाओ मत कोहराम जमीं से आसमां तक।
खुदा  उन्हें  माफ  कर दे, जीने  नहीं आता,
औरतें नहीं महफूज़, जमीं से आसमां तक।
बे- जबान अब  होती जा  रही है ये दुनिया,
छीनता जा रहा सुकूँ जमीं से आसमां तक।
नहीं टिकेगा सूरज के आगे मोम का पुतला,
मत जहां को तंग कर जमीं से आसमां तक।
परिन्दे  उड़ते  हैं  तो  उड़ने  दे  फिजाओं में,
मत कमान  को तान  जमीं से आसमां तक।
धरती के पास सब कुछ,तुम्हें सुख देने के लिए,
फैला  हवस  का  रोग जमीं  से आसमां तक।
डरती गाय जैसे कसाई से,क्यों चुप यू.एन.ओ,
बचाव में क्यों न उतरता जमीं से आसमां तक।
बच  नहीं  पाओगे  कोई  उसकी  अदालत से,
लगाया है  राडार  वो  जमीं  से आसमां  तक।

रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई


*मिर्च मसाला रेस्टोरेन्ट एण्ड होटल # ठहरने हेतु कमरे की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है। # ए.सी. रूम # डिलक्स रूम # रेस्टोरेन्ट # कान्फ्रेंस हाल # किटी पार्टी # बर्थ-डे # बैंकवेट हाल # क्लब मीटिंग # सम्पर्क करें - Mob.: 9161994733, 9936613565*


*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3jNvKbO


from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments