जयमाल की रस्म के बाद घर से भागी दुल्हन | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
मान मनौवल के बाद शादी सम्पन्न, हुई विदाई
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की ऐसी घटना सामने आई है कि जहां शनिवार की रात भदोही जनपद से बारात आई थी। घरातियों ने जमकर बारातियों का आवभगत करते हुए द्वार पूजा की रस्म सम्पन्न कराई। तत्पश्चात जयमाल की तैयारी हुई। जहां देर रात में जयमाल की रस्म पूरी हुई परंतु परिजन तब स्तब्ध रह गए जब दुल्हन जयमाल के बाद घर से फरार हो गई। परिजनों में हाहाकार मच गया। पूरी रात भर खोजबीन हुई उसका कहीं पता नहीं चला। जब परिजनों को कुछ शंका हुई तो गांव के ही एक घर में पहुंचकर तलाशी लिया तो उक्त दुल्हन वहां पर मिली। इधर सूचना पर रामपुर थानाध्यक्ष विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उक्त घर से युवक व उसके पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूरी रात भर पंचायत हुई और किसी तरह सुलह समझौता कराकर रात में शादी सम्पन्न कराई गई। दुल्हन की विदाई भी हो गई। तब परिजनों ने राहत की सांस लिया। इस मामले में थानाध्यक्ष ने कहा कि गांव में एक युवक से उक्त युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस शादी से वह संतुष्ट नहीं थी परंतु समझाने पर वह मान गई और शादी सम्पन्न कराई गई।


*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!