इस ज़ुल्मतों के दौर में... | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
इस ज़ुल्मतों के दौर में... | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

इस ज़ुल्मतों के दौर में...
रोती हैं बेटियां, घुटती हैं बेटियां,
दिन दहाड़े राहों पर,
बेखौफ घूमते हैं दरिंदे,
लूटते हैं आबरू लड़कियों की,
दिन-रात सड़कों पर रोज लुटती हैं बेटियां,
रोती है बेटियां, घुटती हैं बेटियां।
इस ज़ुल्मतों के दौर में...
रोती हैं बेटियां,घुटती है बेटियां।।

रोज सड़कों पर,
तेजाब से जलाई जाती हैं बेटियां,
झुलसाई जाती हैं बेटियां,
कितना दर्द सहती हैं बेटियां,
तन का दर्द तो सहती ही हैं,
उम्र भर मन का दर्द भी सहती हैं बेटियां,
पल-पल मरती हैं बेटियां,
रोती हैं बेटियां, घुटती हैं बेटियां।
इस ज़ुल्मतों के दौर में...
रोती हैं बेटियां, घुटती हैं बेटियां।।

विवाह के नाम पर,
शादी के हवन कुंड में,
झौंकी जाती हैं बेटियां,
दहेज के लिए रोज,
जलती हैं बेटियां, मरती हैं बेटियां।
इस ज़ुल्मतों के दौर में...
रोती हैं बेटियां, घुटती हैं बेटियां।।

अपने ही ससुराल में,
सासू के संसार में,
तानों की बौछार में,
घर की दीवारों से,
सिर पटक - पटक कर,
रोती हैं बेटियां, घुटती हैं बेटियां।
इस ज़ुल्मतों के दौर में...
रोती हैं बेटियां, घुटती हैं बेटियां।।

पिया जी के घर पर,
छोटी-छोटी बातों पर,
पिया जी के हाथों से,
रोज पिटती हैं बेटियां,
रोती हैं बेटियां, घुटती हैं बेटियां।
इस ज़ुल्मतों के दौर में...
रोती हैं बेटियां, घुटती हैं बेटियां।।

अपने अरमानों को,
दिल में ही घोंटकर,
अपनी इच्छा को सीने में दबा कर,
सबकी हां में हां मिलाती हैं बेटियां।
इस ज़ुल्मतों के दौर में...
रोती हैं बेटियां, घुटती हैं बेटियां।।

बेटा तो दीपक है कुल का,
माता-पिता, बहन का रक्षक है,
एक ही कुल की शान बढ़ाता,
मान बढ़ाता ,लाज निभाता है,
पर दो - दो कुल की लाज,
निभाती हैं बेटियां,
रोती हैं बेटियां, घुटती हैं बेटियां।
इस ज़ुल्मतों के दौर में...
रोती हैं बेटियां, घुटती हैं बेटियां।।

– लक्ष्मी कल्याण डमाना
      नई दिल्ली

*Ad : एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर | स्पोर्ट्स सर्जरी | डॉ. अभय प्रताप सिंह | (हड्डी रोग विशेषज्ञ) | आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन | # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने)| # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी | # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन | # पद्धति से आपरेशन | # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी | # पैथोलोजी लैब | # आई.सी.यू.यूनिट | मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) | सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad

*Ad : ADMISSION OPEN - SESSION 2021-2022 | SURYABALI SINGH PUBLIC Sr. Sec. SCHOOL | Classes : Nursery To 9th & 11th | Science Commerce Humanities | MIYANPUR, KUTCHERY, JAUNPUR | Mob.: 9565444457, 9565444458 | Founder Manager Prof. S.P. Singh | Ex. Head of department physics and computer science T.D. College, Jaunpur*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!