साहस रखो दुनिया वालों सुखद सवेरा आएगा | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
साहस रखो दुनिया वालों सुखद सवेरा आएगा | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
सन्नाटे को चीर यहां पर जीवन फिर मुस्कुएगा
मातम पसरा है गांवों में शहर की हाल बताऊं क्या
खामोशी जो कहती है अब उसका हाल छुपाऊं क्या
जीवन से संघर्ष कर रहे  पथिक बने  बेगाने से
सड़क-मोहल्ले सूने हो गए भाग रहे अनजाने से,
अस्पताल में ढेर लग गई हालत का कुछ पता नहीं
संस्कार अब ढीले पड़ गये अपनों का कुछ रहा नहीं
रहो दूर अब दुनिया वालों आज घरों में आफत आई
व्यथा कहूँ क्या शमशानों की भीड़ बहुत कुछ कहने आई
माँँ का आंचल पिता का साया सरक रहा था दूरी पर
लावारिस शव भटक रहा था परिवारों की मजबूरी पर
ऐसी हालत सुनी नहीं थी रोग से लड़ने वालों की
खामोशी छायी है घर आंगन सुखी समझने वालों की
बिछुड़ रहा है सबका दामन साथ नहीं चलने वाला
आसमान अब व्यथित हो रहा नहीं है कोई रोने वाला
खुशहाली फिर आएगी कोयल गीत सुनाएगी
खिलेंगी कलियां लगेगी फलियां रितु सुहानी आएगी
रोगों की फिर हारें होगी विना दवा के काम चलेगा
सपनों पर विश्वास पलेगा फिर अपना ही राज चलेगा
नया मिलेगा जीवन सबको माँ धरती यह कहती है
संभल गये इस दुनिया वाले मानवता भी कहती है
जो अपने थे करीबी वह अलविदा होते गये
दवा के अभाव में सब हमसे जुदा होते गये
सर्दी, जुकाम, बुखार की सामान्य थी बीमारी
कोरोना की दहशत ने फैलायी ऐसी महामारी
अजब हाल अपने घर परिवार का हुआ जा रहा
अब दवा से बढ़कर काम दुआ का भी आ रहा
बाजारों में रौनक होगी पुलिस का पहरा बंद रहेगा
चांद सितारे पहरा देंगे फिर जीवन खुशहाल बनेगा
सुविधा से सरकार रहेगी जनमानस में विश्वास बढ़ेगा
असुविधा का दौर चला है सुविधा से यह देश बढ़ेगा
कमियां आज देखने वाले कल वह भी मुँह को खाएँगे
लाशों पर जो हवा चल रही नदी की धारा में बह जाएँगे।
देवी प्रसाद शर्मा ‘प्रभात’
अहिरौला, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।

*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से ईद पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



*Ad : एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर | स्पोर्ट्स सर्जरी | डॉ. अभय प्रताप सिंह | (हड्डी रोग विशेषज्ञ) | आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन | # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने)| # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी | # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन | # पद्धति से आपरेशन | # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी | # पैथोलोजी लैब | # आई.सी.यू.यूनिट | मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) | सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad
 



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!