विज्ञान ही नहीं कला, संगीत से भी है गणित का संबंध: प्रो. सुबीर दास | #NayaSaberaNetwork

विज्ञान ही नहीं कला, संगीत से भी है गणित का संबंध: प्रो. सुबीर दास | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
पीयू में गणित दिवस पर हुआ व्याख्यानमाला का आयोजन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रज्जू भैय्या भौतिकीय संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। यह समारोह रज्जू भैया और गणित विभाग इंजीनियरिंग संस्थान के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसमें शैलेंद्र प्रताप सिंह प्रथम पुरस्कार विशाल यादव द्वितीय और अनिकेत कुमार को तृतीय पुरस्कार मिला।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि आईआईटी बीएचयू के प्रो. सुबीर दास ने कहा कि गणित का संबंध सिर्फ विज्ञान और इंजीनियरिंग से ही नहीं है कला और संगीत के क्षेत्र में भी इसकी उपयोगिता है।
प्रो. दास ने गणित के सूत्रों को संगीत के सुरों के साथ परिभाषित करते विद्यार्थियों को आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने गामा फलन, एल हॉस्पिटल रूल तथा गामा फलन की ग्राफ में भूमिका पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर निर्मल कुमार ने कहा कि गणित का संबंध हर क्षेत्र में है उन्होंने इसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में इंजीनियर संस्थान के संकायाध्यक्ष प्रो.बी.बी. तिवारी ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में गणित की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे डिराक नामक भौतिक वैज्ञानिक ने पूरी क्वांटम भौतिकी को गणित के माध्यम से मैट्रिक्स में बदलकर फील्ड थ्योरी को विकसित किया। रज्जू भैया संस्थान के निदेशक प्रोफ़ेसर देवराज सिंह ने कहा कि आज अध्ययन के हर क्षेत्र में गणित की भूमिकामहत्वपूर्ण है। गणित के बिना भौतिकी एवं इंजीनियरिंग का अध्ययन असंभव है। समारोह में छात्र अधिष्ठाता प्रो. अजय द्विवेदी वैदिक गणित और उसके इतिहास और उनकी जीवन में उपयोगिता पर विस्तृत रूप से बताया। समारोह का संचालन डॉक्टर संतोष कुमार में धन्यवाद ज्ञापन डॉ सौरभ कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर डॉ प्रमोद कुमार यादव, डॉ राजकुमार, डॉ. गिरधर मिश्र, डॉ पुनीत धवन, डॉ. मनीष, पी सिंह, डॉ दीपक कुमार मौर्य, डॉ आशीष वर्मा,  डॉ. काजल के डे, डॉ सुशील कुमार चौरसिया, डॉ.यू.आर. प्रजापति, डॉ निमिषा यादव, डॉ. कृष्णन के. यादव आदि उपस्थित थे।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786*
Ad

*Ad : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments