मड़ियाहूं, जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किए जाने के अवसर पर मंगलवार को मड़ियाहूं तहसील सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसमें शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। योजना के तहत प्रदेश के 12 लाख से अधिक शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा उनके आश्रितों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग एवं भारतीय स्टेट बैंक के बीच ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस एवं दुर्घटना बीमा से संबंधित एमओयू की भी जानकारी दी गई। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक शिक्षक के लिए प्रति वर्ष तीन हजार रुपये का प्रीमियम राज्य सरकार वहन करेगी।
कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहूं उदयभान कुशवाहा के निर्देशन में हुआ। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने कहा कि यह योजना शिक्षकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नवीन कुमार, अजय मिश्रा, संतोष सिंह, अच्छेलाल यादव, मनोज पाठक, रवि यादव सहित सभी विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)