Trending

Jaunpur News : शिक्षा से ही हर विकास संभव

Naya Savera Network
मडियाहू, जौनपुर। मडियाहूं तहसील क्षेत्र के सितम सराय में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली एवं गोष्ठी का   आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार जन विकास संस्थान, नौपेड़वा द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से संचालित मैत्री परियोजना के अंतर्गत विकास खण्ड रामनगर की ग्राम पंचायत सीतमसराय में स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं एवं समुदाय की सक्रिय सहभागिता रही।जन विकास संस्थान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्री अरविन्द कुमार ने कहा, "शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है तथा शिक्षा से ही हर विकास संभव है।" 
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का समय पर विद्यालय में नामांकन कराएं और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक चन्द्रकांत सिंह सहायक अध्यापक हिमांशु सिंह, सुश्री प्रियंका यादव, सुश्री अनामिका यादव, शिक्षामित्र विनोद गुप्ता एवं रीना देवी ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को निम्न सुविधाएं निःशुल्क दी जाती हैं जिसमे निः शुल्क पाठ्यपुस्तकें गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, जूते एवं मोजे हेतु ₹1200 की धनराशि डीबीटी के माध्यम से खाते में दी जाती है मैत्री परियोजना के फील्ड कोऑर्डिनेटर श्री शिवशेखर ने 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, आधार कार्ड बनवाने तथा नियमित विद्यालय भेजने के लिए समुदाय को जागरूक किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री मीरा देवी ने भी शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम में कुल 94 छात्र-छात्राओं तथा समुदाय से 36 महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जन विकास संस्थान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर  अरविन्द सहित प्राथमिक विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!