Jaunpur News: पीयूष ने उत्तराखंड लीग में लहराया परचम, नेपाल लीग में भी हुआ चयन

 नया सवेरा नेटवर्क

गौराबादशाहपुर , जौनपुर। गौराबादशाहपुर के नयनसंड स्थित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान  सुप्रभात चिल्ड्रेंस एकेडमी के अंतर्गत संचालित सुप्रभात स्पोर्ट्स एकेडमी के लिए गर्व का क्षण तब आया जब जिवली आजमगढ़ निवासी 16 वर्षीय प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी पीयूष यादव ने उत्तराखंड लीग में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। पियूष यादव ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन फील्डिंग, आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए बेस्ट फिल्डर तथा बेस्ट स्ट्राइकर का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। इतनी कम उम्र में मिली यह बड़ी उपलब्धि न केवल पियूष के लिए बल्कि पूरे जौनपुर और आजमगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व की बात बन गई है। पियूष यादव की लगातार बेहतर होती प्रदर्शन क्षमता को देखते हुए अब उनका चयन नेपाल में आयोजित होने वाली एक प्रतिष्ठित क्रिकेट लीग के लिए भी हो गया है। यह चयन उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सुप्रभात परिवार और क्षेत्रवासियों में इस खबर को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक रोहित प्रताप पाल ने कहा कि सुप्रभात स्पोर्ट्स एकेडमी का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना है और पीयूष की सफलता इसी प्रयास का परिणाम है। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर इंजीनियर सुभाष पाल, कोच शिवम यादव और प्रसिद्ध कॉमेंटेटर तालिब सिद्दीकी भी मौजूद रहे और उन्होंने पियूष यादव को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार, खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने पियूष यादव की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

Post a Comment

0 Comments