रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में मंगलवार को ईंट गिराकर वापस भठ्ठे पर जा रहा ट्रैक्टर घुड़रोज को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें सवार एक मजदूर की दबने से मौत हो गयी। थाना क्षेत्र के नेवादा काजी गांव में स्थित एएसआई ईंट भट्ठे का एक ट्रैक्टर चालक ईंट गिराकर दोपहर में वापस आ रहा था घटनास्थल पर पहुँचा ही था तभी मोड़ के पास अचानक घुड़रोज को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ट्रैक्टर पर सवार 34 वर्षीय मजदूर उमेश कुमार निवासी रामगढ़ पलामू झारखंड की मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेज दिया।
![]() |
| विज्ञापन |


0 Comments