Jaunpur News: हाथ-पैर की सफाई, एक्सरसाइज और मच्छर नियंत्रण पर मरीजों को किया गया जागरूक

 नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। ब्लॉक धर्मापुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पिलखिनी में जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में सीएचओ लक्ष्मी विश्वकर्मा और क्षेत्रीय आशाओं के सहयोग से डीओ पाथ अमरेश कुमार की उपस्थिति में फाइलेरिया लिम्फोडिमा मरीजों के लिए रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता रोकथाम कैंप आयोजित किया गया जिसमें फाइलेरिया मरीजों को हाथ पैर की नियमित साफ सफाई, धुलाई, एक्सरसाइज, उचित आकार के चप्पल सैंडल पहनने, कटने, जलने, चोट लगने से बचाव, एक्यूट अटैक प्रबंधन आदि के बारे में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। फाइलेरिया के कारण, लक्षण बचाव जांच उपचार आदि की जानकारी दी गई, मच्छरों से बचाव,उनकी रोक थाम के बारे में जागरूक किया गया। प्रशिक्षण के उपरांत समस्त 15 फाइलेरिया लिम्फोडिमा मरीजों को एमएमडीपी किट भी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में बीमारी प्रबंधन आदि की जानकारी एवं एमएमडीपी किट पाकर मरीजों ने काफी खुशी जताई। फाइलेरिया मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलने वाला एक संक्रामक रोग होता है जिसका परिजीवी वुचरेरिया बैंकराफ्टी होता है।इसका मच्छर रुके हुए पानी में पैदा होता है। फाइलेरिया में मुख्यतः हाथ, पैर, स्तन, अंडकोष में सूजन आ जाती है, पेशाब का रंग दूधिया काईलुरिया रोग हो जाता है। समय पर जांच उपचार न मिलने पर यह लाइलाज हो जाता है। अतः नियमित रूप से एक्सरसाइज, योग, साफ सफाई, धुलाई आदि रुग्णता प्रबंधन, केयर अपना कर, मच्छरों से बचाव कर फाइलेरिया संक्रमण और उसके दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है।


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

Post a Comment

0 Comments