Jaunpur News: झाड़ फूक के आड़ में धर्म परिवर्तन के मामले की पोस्ट नकली फर्जी

 नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के चकमहमुद मुहल्ले के निवासी एक व्यक्ति पर झाड़ फूंक के आड़ में बहलाफुसला कर  धर्म परिवर्तन कराने का मामला फर्जी निकला। इसका सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा था।पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए जब जांच पड़ताल किया तो मामला फर्जी निकला।मामला जमीनी और बच्चो के विवाद का निकला।वही एक महिला ने छेड़छाड़ का भी आरोप लगया।

ऊक्त मुहल्ले के निवासी एक 67 वर्षीय व्यक्ति पर झाड़ फूंक के दौरान धर्म परिवर्तन का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा।इसकी जानकारी होने पर थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने तत्काल चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह को मामले की जांच के लिए भेजा। वहां पर घटना जमीनी विवाद व बच्चों को लेकर एक अन्य घटना की निकली। चौकी प्रभारी ने बताया कि ऊक्त मुहल्ले के निवासी ऊक्त व्यक्ति का उनके एक पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा था।इसके अलावा गांव की एक 62 वर्षीय वृद्ध महिला ने ऊक्त व्यक्ति पर छेड़खानी करने व झाड़ फूंक करते समय गलत बयानबाजी का आरोप लगाया। एक अन्य महिला ने कहा बच्चों को लेकर ऊक्त व्यक्ति के परिवार के लोग अक्सर विवाद करते है। थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि झाड़ फूंक के नाम पर धर्म परिवर्तन करवाने की कोई शिकायत मौके पर नही मिली। मामला जमीनी तथा बच्चो के विवाद का निकला।एक वृध्द महिला ने छेड़छाड़ करने की बात कही।सभी पक्षों को थाने बुलाया गया है।अभी किसी ने कोई तहरीर नही दिया है।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

Post a Comment

0 Comments