Jaunpur News: टोटो पलटने से घायल चालक की हुई मौत

 नया सवेरा नेटवर्क

जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के उधोचौकिया गांव के पास सोमवार की शाम को एक टोटो पलट गया था।जिसमे चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया था।चालक की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गयी। गौराबादशाहपुर के धर्मसारी गांव निवासी मोतीलाल गौतम 65 वर्ष टोटो चलाकर रोजी रोटी कमाते थे।वह उक्त गांव के पास सवारी छोड़कर लौट रहे थे।अचानक टोटो असंतुलित होकर पलट गया।टोटो में दबकर मोतीलाल गम्भीर रूप से घायल हो गया।उसे स्थानीय लोगो ने जिला चिकित्सालय भिजवाया।वहां मंगलवार को उसकी मौत हो गयी।थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन

Post a Comment

0 Comments