Lucknow News: बकरीद का सार्वजनिक अवकाश अब 27 नहीं, 28 मई को रहेगा

 नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पहले 27 मई 2026 (बुधवार) को घोषित अवकाश अब बदलकर 28 मई 2026 (गुरुवार) कर दिया गया है। शासन की विज्ञप्ति संख्या-671/तीन-2025-39(2)/2016 दिनांक 17 नवंबर 2025 के अनुसार वर्ष 2026 की सार्वजनिक छुट्टियों की सूची में बकरीद का अवकाश 27 मई को घोषित किया गया था, जिसे चंद्र दर्शन के आधार पर परिवर्तनशील बताया गया था।

अब उत्तर प्रदेश में 28 मई 2026 को ईद-उल-अजहा मनाए जाने के कारण सरकार ने 27 मई के अवकाश को निरस्त करते हुए 28 मई 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन अनुभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि 17 नवंबर 2025 की पूर्व विज्ञप्ति को इसी सीमा तक संशोधित माना जाएगा।


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

Post a Comment

0 Comments