नया सवेरा नेटवर्क

सिकरारा, जौनपुर। लखनऊ में अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या किए गए प्रॉपर्टी डीलर सन्दीप सिंह का शव जैसे ही उनके पैतृक गांव टेकारी पहुंचा, पूरे गांव में कोहराम मच गया। शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि सन्दीप सिंह की हत्या लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन कालिंदी पार्क के पास हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन तुरंत लखनऊ रवाना हो गए थे। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो सैकड़ों ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। मृतक अपने पीछे पत्नी प्रीति सिंह, 13 वर्षीय पुत्र सार्थक व 10 वर्षीय पुत्री शिवि सिंह को छोड़ गए हैं। परिजनों का कहना है कि सन्दीप बेहद सरल स्वभाव के थे और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। ऐसे में हत्या की वजह को लेकर परिवार पूरी तरह स्तब्ध है। गांव वालों ने हत्याकांड के शीघ्र खुलासे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं लखनऊ पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।


SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt

उमानाथ सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल 🎓 CBSE से संबद्ध प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान