नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव, सीसीटीवी कैमरे की क्रियाशीलता एवं अभिलेखों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस में सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहने चाहिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि०/रा० परमानंद झा, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन, विभिन्न राजनैतिक दल के प्रतिनिधि प्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
![]() |
| विज्ञापन |



0 टिप्पणियाँ