जौनपुर। चौकियां धाम के पास स्थित नवीन सब्जी मण्डी में शनिवार को जौनपुर सब्जी फल व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का चयन किया। साथ ही समस्त किसानों एवं व्यापारियों की समस्याओं पर विचार—विमर्श एवं निराकरण करते हुये सर्वसम्मत से राजमणि यादव को अध्यक्ष एवं महेन्द्र सोनकर को महामंत्री चुना गया। साथ ही कोषाध्यक्ष राम आसरे मौर्य, उपाध्यक्ष सुरेश सोनकर, अजय मौर्य को सर्वसम्मत से चुना गया। इस दौरान अध्यक्ष एवं महामंत्री के ऊपर कार्यकारिणी बनाने का कार्य सौंपा गया। इस अवसर पर शब्बू लाल सोनकर, गुलाब साहू, मोहम्मद राशिद, ज्ञानचन्द गुप्ता, ज्ञानचन्द मौर्य, विजय सोनकर, राजू, पप्पू सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे। अन्त में महेन्द्र सोनकर ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
0 Comments