केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पनिहर में एक युवक पर उस समय नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर मोबाइल छीनी जब युवक गांव के समीप नहर पर भूसा बनाने वाली मशीन को देखने जा रहा था। पीड़ित कृष्ण मोहन सिंह रविवार को कोतवाली पहुंच नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार की रात गांव के समीप नहर पर भूसा बनाने वाली मशीन को देखने जा रहे थे। इसी दौरान गांव का ही करण सिंह पुत्र श्रवण सिंह अपने दो साथियों के साथ पहुंच न केवल मोबाइल छीनी, बल्कि विरोध करने पर एक घंटा बाद वापस लौट बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। शोर सुनकर आस—पास लोगों को आता देख आरोपी धमकी दिये कि यदि तुम पुलिस में शिकायत किये या कहीं गये तो तुम्हें जान से मार देंगे। आरोपियों के खिलाफ पीड़ित ने कार्यवाही की मांग किया। वहीं गांव में इस घटना के बाद से तनाव और दहशत का माहौल है। पीड़ित के तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी।
0 Comments