जौनपुर। जनपद की होनहार बेटी श्रेया श्रीवास्तव पुत्री अवनींद्र श्रीवास्तव—सुरभि श्रीवास्तव ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा के इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी डिपार्मेंट में मैनेजर (क्लाउड इंजीनियर) क्लास 2 अधिकारी जैसे पद पर चयनित होकर परिवार सहित पूरे समाज का नाम रोशन कर दिया। नगर के नईगंज निवासी श्रेया ने मुम्बई (महाराष्ट्र) में कार्यभार ग्रहण किया है। वहीं बेटी के चयनित होने पर उनका पूरा परिवार विशेषकर दादी मधुरलता श्रीवास्तव, भाई आर्य मंगलम व बहन अंशिका के खुशियों का ठिकाना नहीं है। वहीं जानकारी होने पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 के जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, जिला महासचिव नवनीत श्रीवास्तव, महिलाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव, युवाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव सहित सभी पदाधिकारियों ने श्रेया को बधाई देते उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
0 Comments