सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कमला देवी विभूति नारायण पब्लिक स्कूल में शनिवार को विद्यालय द्वारा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम किया गया जिसका शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी द्वारा सरस्वती प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में सारस्वत अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि एक शिक्षित समाज से ही सभ्य समाज का निर्माण होता है तथा शिक्षा से ही व्यक्ति के बौद्धिक क्षमता का विकास संभव है। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र—छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, एकांकी व गीत प्रस्तुत किये गये। वहीं इस दौरान गायक अस्फाक सरगम द्वारा देश भक्ति गीत भी गाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जय प्रकाश त्रिपाठी एवं संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद श्रीवास्तव ने किया। अन्त में अतिथियों के प्रति विद्यालय प्रबंधक सुशील मिश्र ने किया। इस अवसर पर पंकज दुबे, प्रभाकर मणि तिवारी, संजय त्रिपाठी, डॉ वारिस अली सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
0 Comments