Jaunpur : ​'नवनिर्माण के 9 वर्ष' बुकलेट का हुआ वितरण, अंचल एवं कीर्ति का हुआ अन्नप्राशन संस्कार

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुये जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
जौनपुर। शासन के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत संवृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद जौनपुर के कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में कार्यक्रम हुआ जो बाल विकास एवं पुष्टाहार विषय पर आधारित रहा। इसी क्रम में आईसीडीएस विभाग अंतर्गत जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने दो बच्चों अंचल व कीर्ति का अन्नप्राशन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलन किया जिसके बाद मिशन कर्मयोगी पोर्टल/एफआरएस के माध्यम से पुष्टाहार वितरण एवं विभागीय योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट योगदान हेतु मुख्य सेविका बक्सा निधि, जौनपुर नगर की अनीता यादव, खुटहन की दीपिका शुक्ला, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियो प्रतिभा सिंह, सरिता यादव, विद्यावती देवी, वंदना, संजू यादव सहित अन्य को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में शासन की नौ वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित तथा मुख्यमंत्री जी द्वारा विमोचन की गई पुस्तक 'नवनिर्माण के 9 वर्ष' बुकलेट एवं फोल्डर को सभी के समक्ष प्रदर्शित किया गया तथा वितरण कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कम उम्र के बच्चों की देखभाल, पोषण, टीकाकरण जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन ये कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करती हैं। साथ ही अन्य दायित्वों में भी उनकी सक्रिय सहभागिता सराहनीय है। जिलाधिकारी ने उनके उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुये उपस्थित जनसमूह से तालियां बजवाकर उनका उत्साहवर्धन किया। निर्वाचन के कार्यों को भी हमारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पूरे मनोभाव से किया जिसके परिणाम स्वरूप निर्वाचन का कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण हो रहा है। कार्यक्रम में जनपद के स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये की जिलाधिकारी ने सराहना किया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, सीडीपीओ शाहगंज राजेश यादव, खुटहन सुरेश यादव, रामपुर राकेश चन्द्र मौर्य, नगर अभिषेक कुमार, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर, कार्यकत्रियों सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments