डा. प्रदीप दूबे/सौरभ सिंह @ सरपतहां, जौनपुर। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष/दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री डा. रविंद्र प्रताप सिंह ने अपने पैतृक गांव में उनके ही सहयोग से एक सामाजिक संस्था द्वारा गांव में 40 सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए सौर ऊर्जा का उद्घाटन फीता काटकर किया।
बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि 2012 में पहली बार ईंट भट्ठों की नियमावली आई थी। उसमें कुछ ऐसी शर्ते थीं कि जिसकी वजह से प्रदेश के 4 से 5 हजार ईंट भट्ठे अवैध घोषित कर दिए गए थे। जिनको मान्यता नहीं प्राप्त हो रही थी, अब 12 साल बाद उस नियमावली में संशोधन करने के पश्चात उसको कैबिनेट द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी ने मंजूर किया। अब बंद पड़े ईट भट्ठे फिर से संचालित हो जायेगे।
इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि समाजसेवी व भाजपा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से गांवों की तस्वीर बदल रही है। गांवों में बिजली, स्वास्थ्य, अच्छी सड़के और बेहतर शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं मिल रही है। इस अवसर पर सच्चिदानंद सिंह, शरद सिंह, जसवंत, रंजीत सिंह, प्रमोद सिंह, राम विजय पांडेय, विजय बहादुर सिंह, फतेह बहादुर सिंह, अभिषेक सिंह, दिग्विजय सिंह, रमेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, पप्पू सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

0 Comments