Jaunpur : उल्लेखनीय सहयोग देने के लिये आरके इन्स्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग शाहगंज की छात्राएं की गयीं सम्मानित

चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। पल्स पोलियो अभियान में उल्लेखनीय सहयोग देने के लिए आर.के. इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग शाहगंज की छात्राओं को सम्मानित किया गया। अभियान के दौरान छात्राओं ने घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने, अभिभावकों को जागरूक करने तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ समन्वय स्थापित करने में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके इस योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस मौके पर डॉ. रफीक फारूकी ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही कहा कि जनस्वास्थ्य से जुड़े अभियानों में युवाओं की भागीदारी अत्यन्त आवश्यक है। छात्राओं के सेवाभाव, समर्पण और जागरूकता की प्रशंसा करते हुए उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments