राजीव पाठक @ जौनपुर। जनपद में तैनात ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी श्यामधर द्विवेदी को शासन ने प्रोन्नत कर दिया। साथ ही अब वे संयुक्त निदेशक अभियोजन पद की जिम्मेदारी सम्भालेंगे। बता दें कि श्री द्विवेदी ने जनपद में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी के पद पर जुलाई 2024 में कार्यभार ग्रहण किया था। इसके पहले वे पुलिस अकादमी मुरादाबाद में नियुक्त थे। फिलहाल श्री द्विवेदी के प्रोन्नत की जानकारी होने पर उनके शुभचिन्तकों ने खुशी जताते हुये बधाई दिया।
0 Comments