Jaunpur : ​सस्पेंस हॉरर फिल्म 'पापी' में नजर आयेंगे जौनपुर के शिव

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा क्षेत्र के बरपुर गांव निवासी एवं मुंबई स्वप्न नगरी में अपनी अलग पहचान बना चुके टीवी सीरियल एवं फिल्म कलाकार शिव कुमार मिश्रा की जल्द ही रिलीज होने जा रही हॉरर फिल्म पापी में सस्पेंस लीड एक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका में आयेंगे जबकि सामने जानी मानी ऐक्टर नेहा तिवारी होंगी। शिव मिश्र की मानें तो इस फिल्म में उनकी भूमिका चुनौतीपूर्ण है परन्तु एक नये अंदाज में भी दिखायी देंगे। एक दिन के लिये अपने आवास पर आये श्री मिश्रा ने बताया कि आर्गन इंटरटेनमेंट की इस नई पेशकश से बड़ी उम्मीदें की जा रही हैं। यह फिल्म सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल ही नहीं मचायेगी, वरन सामाजिक रूप से समाज के बिगड़ते स्वरूप में एक प्रभावशाली संदेश देगी। उन्होंने बताया कि ऑर्गन एंटरटेनमेंट की नई फिल्म पापी हॉरर सस्पेंस और पूरी तरह थ्रिल से भरी हुई है। फिल्म के निर्माता निर्देशक एवं लेखक स्वदेश मिश्रा हैं। फिल्म में आत्महत्या रोकने और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बनाई जा रही है। इस फिल्म की कहानी सामाजिक संदेश के साथ मनोरंजन का भी संतुलन रखेगी। फिल्म के लेखक स्वदेश मिश्रा का मकसद दर्शकों तक एक संवेदनशील मुद्दे को मजबूती से पहुंचाना है। फिल्म में कृष्णा गुप्ता कार्यकारी निर्माता के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं जबकि धीरज सिंह फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर हैं। साथ ही बीजीएम रीतेश गुजराती ने फिल्म निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Post a Comment

0 Comments