तरुण चौबे @ सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राष्ट्रीय पीजी कालेज सुजानगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के काशी प्रसाद सभागार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ लाल बहादुर यादव ने किया। मुख्य अतिथि शिक्षा संकाध्यक्ष डॉ जेएन यादव एवं विशिष्ट अतिथि डॉ सत्य प्रिय मिश्रा रहे। वहीं प्रमुख कार्यक्रम अधिकारी डॉ जितेंद्र चौबे ने कहा कि भारतीय शिक्षा प्रणाली को समाज से जोड़ना राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य लक्ष्य है। कार्यक्रम का संचालन डॉ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ केडी जैसवार, डॉ विजय शंकर दुबे, गोविंदमणि तिवारी सहित आनंदी सिंह, काजल प्रजापति, आकृति दुबे आदि की उपस्थिति रही।
0 Comments