Jaunpur : ​जौनपुर के शिक्षामित्रों में दौड़ी खुशी की लहर

जौनपुर। शिक्षामित्र के मानदेय बढ़ोतरी को लेकर विधानसभा में घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब शिक्षामित्र को 1 अप्रैल 2026 से 18000 रुपए मानदेय दिया जाएगा जो शिक्षामित्र की जिंदगी में यह खुशहाली 9 साल बाद लौटी है। उसके लिए मुख्यमंत्री जी एवं शिक्षा मंत्री को धन्यवाद देता हूं। उक्त बातें उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष संदीप यादव ने कही। उनके नेतृत्व में एक आपातकालीन बैठक नवदुर्गा शिव मंदिर नखास सद्भावना पुल के पास हुई जहां मुख्यमंत्री द्वारा मानदेय बढ़ाए जाने को लेकर खुशी जतायी गयी। इस अवसर पर जिला महामंत्री छोटे लाल गौतम, योगेश कुमार, दिनेश गौतम, अमृत लाल पटेल, कमलेश कुमारी, ब्लाक अध्यक्ष करंजाकला कुमकुम मिश्रा, मीरा देवी, अमर बहादुर, अतुल गुप्ता, स्मिता श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments