संजय शुक्ला @ जौनपुर। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ फुपुक्टा के प्रदेश संयुक्त मंत्री डॉ गंगेश दीक्षित ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अशासकीय महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों एवं अनुमोदित स्ववित्त पोषित शिक्षकों तथा स्ववित्त पोषित महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को कैशलेश चिकित्सकीय सुविधा देकर सराहनीय कार्य किया है। हम सरकार के निर्णय का स्वागत करते हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ विगत कई वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों के लिए कैशलेश चिकित्सीय सुविधा की मांग कर रहा था जो सरकार ने पूरा कर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार का यह कल्याणकारी कदम है। हम प्रदेश के शिक्षकों की तरफ से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
0 Comments