Jaunpur : ​इनर व्हील क्लब ऑफ जौनपुर का वृद्धाश्रम सेवा परियोजना सम्पन्न

जौनपुर। जिला चेयरमैन प्रिया नरायन के सान्निध्य में इनर व्हील क्लब ऑफ जौनपुर द्वारा नगर के वृद्धाश्रम में सेवा परियोजना का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत वृद्धजनों की सुविधा हेतु स्टोरेज रैक वितरित किये गये। साथ ही क्लब के लोगो अंकित कपड़े के थैलों में खाद्य सामग्री भी प्रदान की गयी। इस अवसर पर अध्यक्ष सिंह शोभा हरिशंकर, सचिव पूनम मिश्रा सहित क्लब की समस्त सदस्य उपस्थित रहीं। इस मौके पर बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करना तथा सेवा व संवेदनशीलता की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

Post a Comment

0 Comments