राकेश शर्मा @ खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खलौतीपुर गांव में सोमवार की रात एक वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चर्चा है कि गांव निवासी 60 वर्षीय छोटेलाल बिंद शाम को बाजार से घर जा रहे थे। मानी मोड़ के पास अज्ञात आटो की टक्कर से घायल हो गए। उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है और घटना की सूचना किसी ने नहीं दी है।
0 Comments