बदलापुर, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चन्द्र तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बदलापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सामूहिक दुष्कर्म के अभियोग में वांछित सरोज यादव उर्फ सन्तोष पुत्र रामहित यादव निवासी ग्राम सरोखनपुर थाना बदलापुर एवं प्रिंस तिवारी उर्फ बच्ची पुत्र शिवकुमार तिवारी निवासी सिरसी थाना तेजी बाजार को धारा 70(1), 351(2), 115(2), 352, 127(3) बीएनएस व 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट थाना के तहत क्षेत्र के संग्राम बालिका इण्टर कालेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायालय न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध मुन्ना राम धूसिया, उ0नि0 सुरेन्द यादव, हे0का0 ईश्वर कुमार, हे0का0 संजय सिंह एवं का0 इन्द्रराज विश्वकर्मा शामिल रहे।
0 Comments