Jaunpur : ​बिहारी महिला पीजी कालेज मछलीशहर जौनपुर में पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ

जौनपुर। बिहारी महिला पीजी कालेज मछलीशहर जौनपुर में एन. सी. टी. ई. पाठ्यक्रमानुसार पाँच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ किया गया। जिसमे कालेज के डायरेक्टर श्री श्याम सुन्दर यादव एवम प्राचार्य डॉ शैलेंद्र कुमार ने  योग शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि हमारे दैनिक जीवन मे योग की बहुत उपयोगिता है यदि हमे स्वस्थ और खुशहाल जीवन व्यतीत करना है तो हमें  योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना होगा।
योग शिविर के योग प्रशिक्षक राज यादव राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय आरा जौनपुर ने बी एड बिभाग के छात्राध्यापकों एवम छात्राध्यापिकाओं को योगिंग जॉगिंग,सूर्य नमस्कार, बृक्षासन, ताड़ासन, दण्ड बैठक सहित तमाम आसनों के साथ साथ भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम, वाह्य प्राणायाम,अनुलोम विलोम सहित समस्त  प्राणायामो का विधिवत अभ्यास कराते हुए बताया कि योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करता है, जिसमें शक्ति, लचीलापन, संतुलन बढ़ाना और तनाव-चिंता कम करना शामिल है। यह शरीर के जोड़ों के दर्द, हृदय स्वास्थ्य, चयापचय और बेहतर नींद में सहायक है, साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है। इस मौके पर डॉ सुशील कुमार मिश्र,डॉ विजय बहादुर यादव,डॉ संजय यादव, डॉ संजीव चतुर्वेदी, डॉ विनय प्रकाश यादव,डॉ विजेन्द्र गुप्ता,डॉ आशीष तिवारी,श्री लक्ष्मी शंकर यादव,मोतीलाल यादव,सुनील कुमार यादव,तीर्थराज यादव, धर्मीशीला विन्द महेंद्र कुमार एवम नरेंद्र कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


 

Post a Comment

0 Comments