चन्दन अग्रहरि @ शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के ज्योत्सना भवन द्वारा राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 71वां निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 19 फरवरी दिन गुरुवार को प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक ज्योत्सना भवन में कैंप कार्यालय पक्का पोखरा में आयोजित होगा। शिविर में आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र परीक्षण किया जाएगा तथा चयनित मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण IOL विधि के माध्यम से उपचार किया जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार ऑपरेशन हेतु चयनित मरीजों को उसी दिन बस द्वारा आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी ले जाया जाएगा जहां उनके ठहरने, भोजन एवं देखभाल की समुचित व्यवस्था रहेगी। ऑपरेशन के बाद मरीजों को अगले दिन पुनः ज्योत्सना भवन लाया जाएगा। शिविर में सभी सुविधाएं पूर्णतः निःशुल्क होंगी। शिविर के सफल आयोजन में लायंस क्लब शाहगंज स्टार का सहयोग रहेगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील किया कि आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं तथा असुविधा से बचने के लिए पूर्व पंजीकरण अवश्य करायें।
0 Comments