चंडीगढ़ से पहुंचा प्रेमी, प्रेमिका को लेकर फरार | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
  • परिजनों ने की पिटाई, पुलिस व प्रधान के हस्तक्षेप से हुआ विवाह
  • रिश्ते में चाचा—भतीजी निकले प्रेमी-प्रेमिका
नया सबेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली के एक गाँव मे प्रेमिका की गोदभराई की सूचना पर चंडीगढ़ से पहुंचे प्रेमी ने युवती को लेकर घर से फरार हो गया। खोजबीन में पकड़े जाने के बाद परिजनों ने दोनों की पिटाई कर दी। अंत मे पुलिस व प्रधान की दखल के बाद दोनों का विवाह तय हो गया। अनुसूचित जाति के एक युवक को अपनी चचेरी भतीजी से प्यार हो गया था। दोनों के परिजनों को मामले की जानकारी होने पर भारी विरोध के बाद युवक को चंडीगढ़ कमाने के लिए भेज दिया और युवती का विवाह सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गाँव मे तय कर दिया। शनिवार को युवती की गोदभराई हुई। गोदभराई की सूचना चंडीगढ़ में जब प्रेमी को लगी तो वह तुरंत ट्रेन में सवार होकर घर पहुंच गया। घर से गोदभराई के बाद देर रात प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। युवती की भागने की सूचना परिजनों को लगते ही दोनों की खोजबीन में लग गए। रविवार सुबह दोनों को बगल गाँव से एक घर मे बरामद होने पर दोनों के परिजन लाठी डंडा लेकर मारपीट पर आमादा हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रधान ने दोनों पक्षो को समझाकर सूचना कोतवाली पुलिस को भी दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली पहुंची। प्रधान व पुलिस के समझाने पर दोनों के परिजन विवाह के लिए राजी हो गए।

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_600.html --- *धनतेरस एवं दिवाली धमाका ऑफर घर ले आइए हीरो और अपनों की खुशियों को दीजिए रफ्तार | हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद, जौनपुर, मो. 7290084876 अहमद, खां मण्डी, पॉलिटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर आटो मोबाइल विशेषरपुर, पचहटियाँ, जौनपुर मो. 7290046734*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3xdKkhG


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!