यूपी टीईटी पेपर लीक प्रकरण को लेकर सपा के सभी फ्रंटलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
यूपी टीईटी पेपर लीक प्रकरण को लेकर सपा के सभी फ्रंटलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के चारों फ्रंटल अध्यक्षों ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आह्वान पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्र परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर सोमवार को जिला प्रशासन को 3 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रशासन को ज्ञापन देते हुये युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिवजीत समाजवादी ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है जो नौकरी देने के खिलाफ है। इसी क्रम में समाजवादी छात्रसभा रजनीश मिश्र ने चेतावनी दिया कि सरकार का यह गोरखधंधा नहीं चलेगा, अन्यथा हम युवा सड़कों को जाम कर देंगे। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप मौर्य ने योगी सरकार को हर मामले में नाकाम बताया। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष गुड्डू सोनकर ने सरकार को छात्र-बेरोजगार विरोधी बताया। इस अवसर पर अनिल यादव, कुलदीप यादव, मनोज मौर्य प्रदेश सचिव युवजन सभा, शैलेश, संजय, आशीष, अवनीश यादव, धर्मेन्द्र सोनकर, अभिषेक पार्थ, विकास यादव, विवेक यादव, सोनू मौर्य, राधेश्याम यादव, सूरज यादव, आसिफ खां, अमन साहू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

*आपकी सुंदरता मे चार चाँद लगाएं, गहना कोठी के अद्भुत आभूषण। 😇✨ 📌Address : हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर। 📞 998499100, 9792991000, 9984361313 📌Address : सद्भावना पुल रोड़, नखास, ओलन्दगंज, जौनपुर 📞 9938545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

 



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3Enzvg9


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!