सांसद ने वज्रपात से प्रभावित परिवार को दिया पट्टा | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
पंचायत भवन एवं मिशन शक्ति कक्ष का किया उद्घाटन
मीरगंज,जौनपुर। सांसद बीपी सरोज ने मंगलवार को बामी पंचायत भवन के कायाकल्प एवं मिशन शक्ति कक्ष का उद्धघाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने ग्राम बामी के जीतलाल पाल एवं उनकी पत्नी किरण देवी को जमीन के पट्टे का प्रमाण पत्र सौंपा। गौरतलब है कि 17 जून को आकाशीय बिजली गिरने से जीतलाल के 8 वर्षीय पुत्र उज्ज्वल पाल एवं 7 वर्षीय पुत्री शिक्षा पाल की मौत हो गई थी। परिवार को फौरी तौर पर  मुख्यमंत्री दैवीय आपदा कोष से 4-4 लाख रु पये की आर्थिक सहायता दी गई थी। किन्तु जीतलाल भूमि हीन किसान थे। जिससे सांसद ने उन्हें ज़मीन दिलवाने का वादा किया था। जिसे आज उन्होंने पूरा कर दिया। इसके पश्चात सांसद एवं उपजिलाधिकारी मछलीशहर राजेश कुमार वर्मा ने कायाकल्प के तहत पंचायत भवन और उसके एक कक्ष को मिशन शक्ति के तहत आवंटित कर शिलापट्ट का अनावरण किया। तत्पश्चात सभागार एवं मिशन शक्ति कक्ष का अवलोकन किया। शासन की मंशा अनुरूप मिशन शक्ति के लिए पंचायत भवन में कक्ष आवंटित करने के लिए ग्राम प्रधान सरोज सिंह की  सराहना भी की। इस अवसर पर तहसीलदार मछलीशहर सुदशर््ान राम, भाजपा के पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष शैलेश गिरी, मंडल अध्यक्ष रामनारायण सेठ, जिलाउपाध्यक्ष केके दुबे, अरविंद सिंह, धीरज उपाध्याय सहित क्षेत्र वासी मौजूद रहे।

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं: एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*



*जौनपुर बैकर्स परिवार की तरफ से शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3lUGrdN


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!