उरी शहीद की स्मृति में बनेगा स्तंभ और पार्क: श्रीकला धनंजय सिंह | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
उरी शहीद की स्मृति में बनेगा स्तंभ और पार्क: श्रीकला धनंजय सिंह | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
5वीं शहादत दिवस पर भकुरा गांव में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह ने कहा कि राजेश सिंह ने भारत माता की रक्षा के लिए देश की सीमा पर अपना बलिदान देकर जिले का नाम रोशन किया है। ऐसे शहीद और उनके परिवार के लिए हम लोग कुछ कर सकें तो हमारा सौभाग्य होगा। यह बातें श्रीमती सिंह ने भकुरा गांव में  शहीद राजेश सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कम उम्र में ही राजेश सिंह ने मातृभूमि की सेवा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इस मौके पर उन्होंने उरी शहीद राजेश सिंह की स्मृति में शहीद स्तंभ ,द्वार और पार्क बनवाने की घोषणा भी की। गौरतलब हो कि 18 सितंबर 2016 को उरी हमले में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी राजेश सिंह शहीद हो गए थे। श्रद्धांजलि सभा में शहीद के पिता राजेंद्र सिंह ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए कहा कि 5 साल हो गए लेकिन अब तक शहीद की स्मृति में मुख्य द्वार नहीं बन पाया है। वह लगातार जौनपुर से लेकर लखनऊ तक इस संदर्भ में चक्कर काट रहे हैं। दबंग किस्म के नेता नहीं चाहते कि शहीद के नाम पर द्वार बने। उन्होंने कहा कि हालांकि सरकार ने 20 लाख रु पये शहीद राजेश सिंह की पत्नी को दिया है। माता-पिता को मिलने वाले 5 लाख रु पये अभी तक नहीं मिले। इस मौके पर शहीद राजेश सिंह की पत्नी जूली सिंह बेटा रिशांक सिंह के अलावा शहीद की मां और बहनों भाइयों ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा कंचन सिंह, अमलेंद्र गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, नीरज सिंह, रोहित सिंह ,अजय सिंह, संजय सिंह ,सुधीर सिंह, मनीष गुप्ता,अभिमन्यु सिंह, विनोद कुमार सिंह मुन्ना, विशाल सिंह, रतन सिंह ,रिशु सिंह, सत्येंद्र सिंह, आनंद सिंह, अरविंद सिंह, रमाशंकर सिंह, भोला सिंह, ह्मदय नारायण सिंह, दिनेश सिंह समेत अन्य लोगों ने शहीद राजेश सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।संचालन राजकुमार सिंह आभार नन्हे सिंह ने ज्ञापित  किया।

*शुद्ध तेल व सही माप की 100% गारंटी के साथ, पेट्रोल पंप वही व्यवस्थाएं नई. एक बार अवश्य पधारें. चौरसिया फिलिंग स्टेशन, जगदीशपुर जौनपुर. प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह, मो. 9473628123, 7007257621*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3lB2eph


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!