दलित स्वाभिमान यात्रा भारत के स्वाभिमान की यात्रा है:पंकज सोनकर | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
दलित स्वाभिमान यात्रा भारत के स्वाभिमान की यात्रा है:पंकज सोनकर | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
कॉंग्रेस ने निकाली दलित स्वाभिमान यात्रा
जौनपुर। कॉंग्रेस पार्टी अनुसूचित विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सोनकर के नेतृत्व में रविवार को डा. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कांग्रेस द्वारा दलित स्वाभिमान यात्रा निकाली गई। 29 अगस्त 1947 को बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर को संविधान ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सोनकर ने  कहा की यह दलित यात्रा भारत के स्वाभिमान की यात्रा है व संविधान की रक्षा की यात्रा है। यह यात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर अंबेडकर पार्क दीवानी चौराहा पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करके समापन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक है क्यूंकि आज ही के दिन डा. भीमराव अंबेडकर को संविधान ड्राफ्टीन्ग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था और उन्होंने इस देश को ऐसा संविधान दिया जिसके दम पर भारत पूरी दूनियाँ में सबसे मजबूत लोकतंत्र के रु प में उभरा और आज पूरी दुनिया जिसका नजीर देती है। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम, अनुसूचित विभाग के शहर अध्यक्ष संदीप सोनकर, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्रवीर विक्रम बहादुर सिंह, राकेश उपाध्याय, राजकुमार निषाद, शैलेंद्र सिंह, राजबहादुर गौतम, राहुल सोनकर, रोहित कुमार, विषम सोनकर, तुषार कुमार, रोहित सोनकर, विदेशी सोनकर, राज सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे।

*आनन्द मार्ग जूनियर हाईस्कूल माधोपट्टी जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक प्रवेश प्रारम्भ। सम्पर्क करें डायरेक्टर बृजेश कुमार सिंह एवं विद्यालय परिवार की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन जौनपुर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस कोपा पतरहीं जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं : अनिल यादव, मैनेजमेंट गुरू, प्रदेश उपाध्यक्ष — उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/38pk1d8


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!