आस्था का बड़ा केन्द्र है पीर बाबा शेख जलालूद्दीन की मजार | #NayaSaberaNetwork

Team NSN

आस्था का बड़ा केन्द्र है पीर बाबा शेख जलालूद्दीन की मजार | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
जनपद बागपत के बागपत कोपरेटिव शुगर मिल परिसर स्थित इस मजार की होती है प्रसिद्ध मजारो में गिनती
पीर बाबा को धार्मिक, आध्यात्मिक व औषधियों के ज्ञान तथा नेक कार्यो ने बनाया महान 
विवेक जैन
बागपत। सैंकड़ो वर्षो से जनपद बागपत के बागपत कोपरेटिव शुगर मिल परिसर स्थित शेख जलालूद्दीन बाबा की मजार आस्था का एक बड़ा केन्द्र है। इनको सैय्यद जलाल, जलाल सा और शुगर मिल वाले पीर बाबा के नाम से भी जाना जाता है। इन बाबा की ऐसी महिमा है कि जो भी भक्त इनके दरबार में श्रद्धाभाव के साथ आता है, उसकी हर पीड़ा और कष्ट को बाबा हर लेते है और उसकी हर मनोकामना पूर्ण करते है। जिन पर बाबा की कृपा दृष्टि हो जाती है उसके वारे-न्यारे हो जाते है। नेक काम करने वालों पर बाबा की विशेष कृपा दृष्टि रहती है। 
वर्तमान में जहाँ पर बाबा की मजार है, वहां पर प्राचीन काल में घना जंगल था। बाबा को धार्मिक और आध्यात्मिक ज्ञान के साथ-साथ जड़ी-बूटियों के ज्ञान में महारथ हासिल थी। उनहें आलौकिक शक्तियां प्राप्त थी। देश के दूर-दराज क्षेत्रों से लोग ज्ञान प्राप्त करने और कष्टो से छुटकारा पाने के लिये बाबा के दरबार में आया करते थे। उनके जाने के बाद भक्तों द्वारा उनकी कब्र को मजार बना दिया गया। बताते है कि यह मजार अद्भुत शक्तियों से सम्पन्न हैं। प्राचीन काल में इस मजार पर बड़े-बड़े उर्स अर्थात मेले लगा करते थे और वह कई-कई दिनों तक चलते थे। इनकी शान में कई साहित्य और गीत लिखे गये थे। दूर-दूर के कव्वाल इनकी महिमा को कव्वाली रूप में गाकर लोगों तक पहुॅचाते थे। समय बदला और जिस स्थान पर मजार है इस मजार को बागपत कोआॅपरेटिव शुगर मिल के परिसर में ले लिया गया। बाबा से जुड़े प्राचीन साहित्य समय के साथ-साथ विलुप्त हो गये। बाबा के बारे में बताया जाता है कि शुगर मिल का निर्माण लाख कोशिश करने के बाबजूद किसी ना किसी विपत्ति के चलते पूरा नही हो पा रहा था। जब मिल अधिकारियों ने बाबा के दरबार में हाजरी लगाकर उनको चादर चढ़ाई, उसके बाद ही मिल निर्माण का कार्य पूरा हो सका। आलौकिक शक्तियों के लिये विख्यात इस मजार पर ऊंच-नीच, अमीर-गरीब के भेदभाव भुलाकर हर धर्म-सम्प्रदाय के लोग बाबा के दरबार में हाजरी लगाने के लिये आते है।

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad


*प्रवेश प्रारम्भ : मो० हसन पी.जी. कालेज, जौनपुर | स्व. नूरुद्दीन खाँ एडवोकेट गर्ल्स डिग्री कालेज, अफलेपुर मल्हनी बाजार, जौनपुर | सत्र 2021-22 में प्रवेश प्रारम्भ - सीमित सीटें (बीए, बीएससी, बीकाम एवं एमए, एमएससी, एमकाम) पूर्वांचल वि.वि. में संचालित सभी पाठ्यक्रम | न्यू कोर्स स्नातक स्तर पर - संगीत- तबला, सितार एवं बीबीए स्नातकोतर स्तर पर – बायोकमेस्ट्री, माइकोबाइलॉजी एवं कम्प्यूटर साइंस | शुल्क- अत्यन्त कम एवं दो किस्तों में जमा की जा सकती है| 1- भव्य प्रयोगशाला, 2- योग्य प्राध्यापक, 3- कीड़ा स्थल | सभी विषयों में ऑनलाइन/आफलाइन कक्षाएं 05 जुलाई 2021 से प्रारम्भ कर दी जायेगी. अधिक जानकारी के लिए निम्न नम्बर पर सम्पर्क करें (05452-268500) 9415234384, 9336771720, 7379960609*
Ad



*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad




from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3vQRXZb


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!