नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। जौनपुर जैसे छोटे शहर का रहने वाला कलाकार इस समय फिल्म नगरी मुम्बई में धमाल मचा रहा है। पहले भी अपनी कलाकारी से सुर्खियों में रहने वाला उक्त कलाकार कोरियोग्राफर सरफराज खान है। दूरभाष पर हुई वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि वे इस साल के बिग सांग का कोरियोग्राफी किये जो धमाल मचा रहा है। उन्होंने बताया कि चिड़िया नामक जिस फिल्म में वह कोरियोग्राफी किये हैं, उसके डारेक्टर अनवर हुसैन हैं। कोरियोग्राफर श्री खान ने बताया कि इसके साथ ही गायक नवाब वीके सिंह और केसर बेलबन्सी हैं तथा संगीतकार व गीतकार विकास सिंह हैं। कोरियोग्राफर श्री खान ने आगे बताया कि साथ ही टीम में समीर हुसैन, एलेना टूटेजा सहित अन्य लोग शामिल हैं।
Ad |
Ad |
Ad |
from NayaSabera.com
0 Comments